+

UP में 130 अश्लील वीडियो कांड: कौन हैं शुभम गुप्ता जिनके वीडियो से मचा हुआ है राजनीतिक हड़कंप!

मैनपुरी- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें शुभम गुप्ता नामक व्यक्ति पर उनकी पत्नी शीतल गुप्ता ने घरेलू हिंसा और एक अन्य महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शुभम गुप्ता पर 130 से अधिक अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेलिंग, और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के आरोप हैं। इस मामले ने स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है और सोशल मीडिया पर भी व्यापक चर्चा का विषय बन गया है। शुभम की माता सीमा गुप्ता, उत्तरी छपट्टी मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष थीं। भाजपा नेत्री के पुत्र के अश्लील विडियो वायरल होने से बवाल मच गया और विपक्ष के हमले तेज हो गए। इस मामले से पार्टी की छवि खराब होते देख भाजपा ने सीमा गुप्ता से किनारा कर लिया है।

शीतल गुप्ता ने मैनपुरी के महिला थाने में अपने पति शुभम, उनकी मां सीमा, पिता भगवत शरण गुप्ता, और ननद कोमल (उर्फ लवली) के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, और अन्य गंभीर आरोपों में शिकायत दर्ज की है। उसकी शादी 30 नवंबर 2021 को शुभम के साथ हुई थी। शीतल ने दावा किया कि शादी के बाद से ससुराल वाले उनसे लगातार दहेज की मांग कर रहे थे, विशेष रूप से एक चार पहिया गाड़ी की। मांग पूरी न होने पर उन्हें भूखा-प्यासा रखा गया और शारीरिक-मानसिक यातनाएं दी गईं।

शीतल के अनुसार, 24 मई 2025 को उनके ससुराल वालों ने उन्हें कमरे में बंद कर मारपीट की और उनकी जान लेने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। शीतल ने बताया कि शुभम गुप्ता का एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था। इस दौरान शुभम ने कथित तौर पर 130 से अधिक अश्लील वीडियो बनाए, जो विभिन्न होटलों और रेस्तरां में रिकॉर्ड किए गए। शुभम इन वीडियोज को शीतल को दिखाकर धमकाते थे और कहते थे, "तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं, मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं।" शीतल ने यह भी आरोप लगाया कि जब वे शुभम के अवैध संबंधों का विरोध करती थीं, तो उन्हें कमरे में बंद कर दिया जाता था।

दूसरी महिला की शिकायत

इस मामले में एक अन्य महिला ने भी मैनपुरी कोतवाली में शिकायत दर्ज की है। इस महिला ने शीतल गुप्ता, उनके जीजा नीरज गुप्ता, और बहन खुशबू पर आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा किया कि उसका और शुभम का एक पुराना निजी वीडियो था, जिसे शीतल, नीरज, और खुशबू ने चुराकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसे ब्लैकमेल किया और पैसे की मांग की। साथ ही, धमकी दी कि पैसे न देने पर उसकी इज्जत नीलाम कर दी जाएगी। इस वीडियो के वायरल होने से उसकी सामाजिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

मैनपुरी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी संतोष कुमार के अनुसार, शीतल गुप्ता और दूसरी महिला की तहरीर के आधार पर शुभम गुप्ता और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वीडियो विभिन्न होटलों और रेस्तरां में बनाए गए थे। पुलिस ने शुभम गुप्ता की तलाश में छापेमारी शुरू की है, लेकिन वह अभी फरार बताया जा रहा है।

इस मामले ने उत्तर प्रदेश के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। विपक्षी दलों ने इसे भाजपा के खिलाफ एक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है:

अखिलेश यादव (सपा अध्यक्ष) ने 'एक्स' पर लिखा, "मैनपुरी का यह 130 वीडियो कांड भाजपा के कुख्यात कर्नाटक कांड को टक्कर दे रहा है। भाजपा अब घोटालों की पार्टी बन चुकी है।" कांग्रेस ने इस मामले को अन्य भाजपा नेताओं के कथित कांडों से जोड़ा और कहा कि यह सूची लंबी होती जा रही है। भाजपा ने दावा किया कि सीमा गुप्ता को 2023 में ही पार्टी से हटा दिया गया था और यह मामला व्यक्तिगत है, जिसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने इस मामले में कहा कि सीमा गुप्ता, उत्तरी छपट्टी मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष थीं। मगर, 2023 में उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों और निष्क्रियता के चलते उन्हें हटा दिया गया था। 

Trending :
facebook twitter