+

घर और खेत-खलिहान बचाने के लिए किसान-मजदूर परेड, खिरियाबाग में झण्डारोहण कर आजमगढ़ कलक्टरी रवाना हुए लोग; Latest Live Update

आजमगढ़ एयरपोर्ट का चक्कर लगाकर खिरियाबाग वापस लौटे आंदोलनकारी

खिरियाबाग वापस लौटे आंदोलनकारी

आजमगढ़ के मन्दूरी के खिरियाबाग से कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के लिए निकली किसान परेड को हवाई पट्टी के पास किसानों को पुलिस ने रोक दिया। धारा 144 लागू किये जाने की बात कहकर पुलिस ने यह रैली वापस धरना स्थल ले जाने की बात कही। लगभग एक घण्टा तक किसान हवाई पट्टी के पास ही खड़े रहे। पुलिस ने कलेक्ट्रेट जाने नहीं दिया तो किसानों ने हवाई पट्टी की परिक्रमा करना शुरू कर दिए। सभी किसान हवाई पट्टी की परिक्रमा कर एयरपोर्ट के मास्टर प्लान का विरोध कर रहे थे। परिक्रमा पूरी करने के बाद सभी किसान धरना स्थल पर दोबारा आ गए। यहां पुनः धरना शुरू कर दिया।

कलेक्ट्रेट जाने से रोकने पर किसानों ने शुरु की हवाई पट्टी की परिक्रमा

हवाई पट्टी की परिक्रमा करते किसान

पुलिस के रोकने पर यात्रा वापस लौट रही हैं अब किसान कलेक्ट्रेट नहीं पहुंच पा रहे हैं तो हवाई पट्टी की परिक्रमा करके विरोध जताने जा रहे हैं।

किसान परेड को हवाईपट्टी की शुरुआत में पुलिस ने रोका

किसानों को कलेक्ट्रेट तक पहुंचने से रोकती पुलिस

पुलिस ने तिरंगा लिए किसान परेड को हवाईपट्टी की शुरुआत में कंधरापुर थाना क्षेत्र में रोका। पुलिस का कहना है धारा 144 लागू है। परेड यात्रा कलेक्ट्रेट तक नहीं जा सकती है। पुलिस लगातार कार्रवाई करने के लिए कह रही है।

किसान हवाई अड्डे के पास पहुंचे, पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद

किसान रैली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

किसान मन्दूरी राष्ट्रीय राज मार्ग होते हुए हवाई अड्डे के पास पहुँच चुके हैं। किसान मदूरी से लेकर आजमगढ़ कलेक्ट्रेट तक किसान परेड कर रहे हैं इसको लेकर हवाई अड्डे के पास पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात हो गई है। यात्रा निकालने से पहले हवाई पट्टी का चक्कर लगाने की बात कही थी। हालांकि किसानों ने ऐसा न करके वह सीधे कलक्ट्रेट जा रहे हैं।

एयरपोर्ट के सामने मौजूद किसान

मन्दूरी राष्ट्रीय राज मार्ग पर पहुंचे किसान। करीब 20 किमी कलेक्ट्रेट तक परेड करेंगे सभी किसान।

बुलेट पर यात्रा निकाल रहे नौजवानों ने किसानों को दी सलामी

बुलेट पर यात्रा निकाल रहे नौजवानों ने किसानों को दी सलामी

खिरियाबाग में हुआ ध्वजारोहण, किसान नेताओं की अध्यक्षता में मार्च निकलने को तैयार

आजमगढ़ कलेक्ट्रेट के लिए कूच करते किसान

आजमगढ़ के मन्दूरी स्थित खिरियाबाग से 8 गांवों की किसान महिलाओं के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के लिए कूच करते किसान

यूपी में आजमगढ़ के मन्दूरी स्थित खिरियाबाग में किसान अपनी जमीन और घर बचाने के लिए पिछले 105 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर सभी आंदोलनरत किसानों ने मिलकर मन्दूरी से लेकर कलेक्ट्रेट स्थित अम्बेडकर प्रतिमा तक परेड निकालने का ऐलान 25 जनवरी को किया था। इसे लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। एसडीएम राजीव रतन सिंह ने धरनास्थल पर जाकर किसानों को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन किसान परेड निकालने पर अड़े रहे।

Trending :
facebook twitter